गुदड़ी धाम चबूतरा पर धूमधाम से संपन्न हुआ पंचम पाटोत्सव

AYUSH ANTIMA
By -
0



नारायणपुर:कस्बे में स्थित अखिल भारतीय सैन महासभा गुदड़ी धाम चबूतरा पर बुधवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचम पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय हरसोरा धाम के प्रधान संजय सैन बानसूर ने की। गुदड़ी धाम चबूतरा के प्रधान महेश सैन तिबारा ने बताया कि सर्वप्रथम सैन महाराज व नारायणी माता की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सुबह आरती, श्रृंगार, सुंदरकांड पाठ और हवन आयोजित किया गया। सैन महाराज की मूर्ति का माल्यार्पण कर मां भगवती से कार्यक्रम की सफलता की कामना की गई।इसके बाद अतिथि, भामाशाह एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोपहर में विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। कोषाध्यक्ष हितलेश सैन ने बताया कि कार्यक्रम में चारों धाम के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी के साथ सादर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैन बंधुओ मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.रामकरण यादव कोटपूतली, अखिल भारतीय नारायणी धाम अध्यक्ष विनोद करेल, अखिल भारतीय कर्मावती जन्म धाम गढ़मोरा अध्यक्ष लक्ष्मी सैन जयपुर, सैन महासभा संगठन त्रिवेणी धाम अध्यक्ष जोरावर सिंह रॉयल, नारायणी सेना प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश सैन कोटपूतली मौजूद रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गढ़मोरा धाम उपाध्यक्ष पूजा सैन जयपुर, सचिव मधु सैन अजमेर, राजस्थान प्रांतीय उत्थान समिति अलवर जिला अध्यक्ष राकेश सैन खैरथल, किशनगढ़बास प्रधान नरेश सैन, पत्रकार इशाक खान कोटपूतली, पत्रकार प्रहलाद सैन पावटा, नारायणी सेना जिला अध्यक्ष भीमसेन पवाना, राष्ट्रीय नाई महासभा जिला अध्यक्ष संजय सैन, दौलत सिंह की ढाणी, बारबर यूनियन कोटपूतली प्रधान राधेश्याम सैन फतेहपुर कलां, बारबर यूनियन बानसुर प्रधान खेमचंद सैन, बहरोड़ प्रधान सुनील सैन उपस्थित रहे। समस्त संस्था प्रधान एवं समितियों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोजन व्यवस्था भामाशाह डॉ.सतीश सैन, मामराज सैन, खेमचंद सैन, कैलाश चंद्र सैन, धर्मपाल सैन, बबली सैन, भजन लाल सैन 'लाल' चबूतरा वालों की ओर से की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील सैन खोरी एवं बलवंत सैन नारायणपुर ने किया।आयोजन समिति सदस्य सचिव राकेश सैन थानागाजी, संरक्षक सुरेश चंद्र सैन थानागाजी, संरक्षक सुगनचंद सैन अजबपुरा, उपकोषाध्यक्ष रोहिताश सैन नारायणपुर, उपाध्यक्ष मोहित कुमार सैन कोलाहेड़ा, उपाध्यक्ष विजय सैन कोलाहेड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनपाल बोफिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!