चोरी का खुलासा नहीं होने पर चौथे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता व स्टांप विक्रेता

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली (ईशाक खान): तहसील परिसर में हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं होने के विरोध में स्टांप विक्रेता संगठन कोटपूतली एवं जिला अभिभाषक संघ कोटपूतली के राजस्व अधिवक्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना एवं प्रदर्शन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष सागरमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित धरने में अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
धरने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सागरमल शर्मा, अधिवक्ता जगदीप शर्मा, अधिवक्ता सतपाल कसाना, रामकुमार गुर्जर एवं स्टांप विक्रेता कल्लूराम सैनी भूख हड़ताल पर बैठे। उपस्थित स्टांप विक्रेताओं, डीड राइटर्स एवं राजस्व अधिवक्ताओं ने एकमत से निर्णय लेते हुए चोरी की वारदात का खुलासा नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। धरने और हड़ताल के चलते सभी राजस्व न्यायालयों में पूर्ण कार्य बहिष्कार रहा, वहीं उप-पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्रियों का कार्य भी पूरी तरह ठप रहा। इससे आमजन को विभिन्न राजस्व एवं पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने को समर्थन देने के लिए अभिभाषक संघ पावटा के अध्यक्ष रामनिवास यादव अपनी कार्यकारिणी के साथ पहुंचे और आंदोलनकारियों की मांगों का समर्थन किया। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान जिला अभिभाषक संघ कोटपूतली के अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, सचिव मुकेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, स्टांप विक्रेता, डीड राइटर्स एवं कर्मचारी मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं होता, तब तक धरना, प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!