पिता की 30वीं पुण्यतिथि पर गौ सेवा का संकल्प, मदनलाल सूबेदार ने गौशाला को दिए 51 हजार रुपये

AYUSH ANTIMA
By -
0

नीमराना (रिंकू बड़सीवाल): बाबा शिव स्वरूप गौशाला नाघोड़ी, सिलारपुर में गौ सेवा के प्रति समर्पित समाजसेवी मदनलाल सूबेदार पुत्र स्वर्गीय श्री हरि सिंह मास्टर (ढाणी गुसाई वाली, दौलतसिंहपुरा) ने अपने पूज्य पिताजी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गौशाला पहुंचकर गायों के चारे एवं पानी की व्यवस्था हेतु 51,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर गौशाला समिति द्वारा मदनलाल सूबेदार का साफा, पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृति में गौ सेवा जैसे पुण्य कार्य करना समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा इससे गौ संरक्षण को भी मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष वीरेंद्र मास्टर, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सूबेदार, हंसराज, दिलीप मुनीम, चोखाराम मास्टर, विजय मास्टर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय हरि सिंह मास्टर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मदनलाल सूबेदार के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!