नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): सरकार की संवेदनशीलता मंगलवार को अजबपुरा ग्राम पंचायत में तब देखने को मिली, जब ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में विधवा लाड़ा देवी के दो मासूम बच्चों केदार एवं राजबाला को मुख्यमंत्री पालनहार योजना का लाभ देकर प्रशासन ने उनका सहारा बनने का काम किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य यही था कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा व तहसीलदार अनिल कुमार ने खुद दस्तावेज सौंपकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भावुक हुई लाड़ा देवी ने कहा "पति के जाने के बाद बच्चों की पढ़ाई का संकट था, सरकार ने पालनहार बनकर आसरा दिया है।"शिविर में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संसार सागर, सहायक विकास अधिकारी संजय सिंह, छात्रावास अधीक्षक मुकेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी रामकिशन सैनी, सरपंच प्रियंका नरुका सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। विभाग का संकल्प है -हर पात्र को अधिकार, हर परिवार को सम्मान।
अजबपुरा में छलका प्रशासन का मानवीय चेहरा, विधवा के बच्चों का बना सहारा
By -
June 30, 2026
0
Tags: