केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर गौमाता की सेवा, गौ-पूजन, गौ-ग्रास अर्पण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ

AYUSH ANTIMA
By -
0



नीमराना: कस्बे के नाधोड़ी सिलारपुर स्थित बाबा शिव स्वरूप गौशाला में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार एवं अलवर के सांसद भूपेंद्र यादव के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सिलारपुर (नीमराना) स्थित शिवस्वरूप गौशाला, नाघोड़ी में गौमाता की सेवा, गौ-पूजन, गौ-ग्रास अर्पण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गौसेवा और वृक्षारोपण भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक कल्याण के प्रतीक हैं। इस अवसर पर गौमाताओं की सेवा कर एवं पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा भूपेंद्र यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला प्रदेश प्रवक्ता अंजली यादव के नेतृत्व में गौ माता की सवामनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेश्वर धाम के महंत शीतल नाथ महाराज ने की। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव, नीमराना पंचायत समिति प्रधान संतोष यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, नीमराना भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल रहे। बाबा शिव स्वरूप गौशाला के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने सभी अतिथियों का फूलमाला व साफा से स्वागत किया गया। इस पुण्य अवसर पर जनप्रतिनिधियों, संतजनों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायी एवं सफल बनाया तथा अन्य महिला व ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!