नीमराना: पंचायत समिति के ग्राम पंचायत माजरी कलां में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर का उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत द्वारा निरीक्षण किया गया। शिविर मे राजस्व, ग्रामीण विकास व पंचायती राज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, आयोजना, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, आयुर्वेद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी आदि विभागो के अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा भाग लिया गया। शिविर में वीबी जी रामजी योजना का प्रचार प्रसार, स्वयं सहायता समूहों का गठन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, कृषि विभाग की योजनाओ की जानकारी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, पालनहार योजना का सत्यापन, राजस्व अभिलेख/ खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, नामांतकरण संबंधी प्रस्तावों का निस्तारण 10 आवासीय पट्टे, जनाधार अपडेशन-18, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन-13 आदि कार्य संपादित किये। शिविर में नीमराना तहसीलदार डॉ.विक्रम सिंह, विकास अधिकारी नरेंद्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश निर्मल, राजेश पंवार, अभय सिंह यादव, ब्लाक सांख्यिकी अधिकारी कुसुम गोयल, ग्राम विकास अधिकारी गजराज सिंह यादव, प्रशासक बीना यादव, हरदीप सिंह यादव, डॉ.रविकांत यादव आदि उपस्थित थे ।
3/related/default