विधायक ललित यादव ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, ग्रामीणों ने जताया आभार

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के चांदपुर पंचायत के गांव मऊ, सूरजपुरा गांव में लगभग 30 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का विधायक ललित यादव द्वारा विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गांव के विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। शिलापट्ट के अनावरण के बाद ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित बुजुर्गों एवं ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से भी विधायक को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विधायक ललित यादव ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है और सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से विकास की गति को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच दीपाली यादव, रामधन ठेकेदार, विनोद शर्मा, गिर्राज चौहान, कृपाल चौहान, बाबुलाल, हरीश, नंदकिशोर, जयपाल, सुनील, पवन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा विकास कार्यों को लेकर लोगों ने खुशी व्यक्त की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!