मुंडावर/माजरी भाण्डा (जयबीर सिंह): पथवारी माता के प्रथम वार्षिकोत्सव एवं भंडारे के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कलश यात्रा, माता का जागरण, हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अंजलि यादव ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परंपराएं समाज को जोड़ने और सेवा भाव को बढ़ाने की प्रेरणा देती हैं। डॉ.यादव ने पथवारी माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों एवं आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पथवारी माता के प्रथम वार्षिकोत्सव एवं भंडारे में श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
By -
June 07, 2026
0
Tags: