श्री कृष्ण गौ उपचार शाला के वार्षिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, गौसेवा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0



मुंडावर/सियारखोह (जयबीर सिंह): सियारखोह स्थित श्री कृष्ण गौ उपचार शाला के वार्षिक कार्यक्रम में क्षेत्र के संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमद्जगद्गुरु बैनामी द्वाराचार्य स्वामी बालकादेवाचार्य जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अंजलि यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने गौशालाओं के संचालन में सहयोग करने तथा सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में गौ सेवा, सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर विचार-विमर्श हुआ। संतजनों के आशीर्वचन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गौभक्त, समाजसेवी, ग्रामीणजन एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कहा गया कि गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं तथा उनके संरक्षण के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री कृष्ण गौ उपचार शाला परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों को बधाई देते हुए गौ सेवा के इस पुनीत अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!