पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम का 51वां ध्यान साधना शिविर हरिद्वार में 9 जून से

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटकासिम (जयबीर सिंह): पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के आगामी 51वें ध्यान साधना शिविर को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक संत भास्कर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा 9 जून, मंगलवार से हरिद्वार में 51वां ध्यान साधना शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में साधकों को भक्ति, ध्यान, एकाग्रता, आत्मिक उन्नति एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। संत भास्कर भारद्वाज ने कहा कि साधना शिविर व्यक्ति के संपूर्ण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। साधना के द्वारा मन की शांति, आत्मबल एवं प्रभु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ध्यान और साधना मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुके हैं। बैठक के दौरान शिविर में भाग लेने के इच्छुक लोगों ने उत्साहपूर्वक अपना नाम दर्ज कराया। संस्थान के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

 *शिविर में प्रमुख विषय* 

* भक्ति का वास्तविक स्वरूप।
* एकाग्रता प्राप्त करने की विधि।
* सफलता के सूत्र।
* विशेष ध्यान साधना।
* आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव।
* जीवन में सकारात्मक परिवर्तन।
संत भास्कर भारद्वाज ने कहा कि साधना शिविर के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है तथा प्रभु की असीम कृपा का पात्र बन सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!