वनखंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0




नारायणपुर: उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजबपुरा में रविवार को श्रद्धा और आस्था का उल्लासपूर्ण नजारा देखने को मिला। वनखंडी महादेव आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व 101 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भैरवानंद महाराज के सानिध्य में यह कलश यात्रा प्रेमपुरा श्याम मंदिर से सुबह 10 बजे पंडित अशोक कुमार व रुपेश शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश उठाने के साथ शुरू हुई। महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में गाजे-बाजे के साथ गांव के मुख्य बाजारों से होती हुई कथा स्थल वनखंडी आश्रम पहुंची। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने घरों और दुकानों के बाहर रंगोली सजाकर एवं फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह महिलाओं की आरती उतारी गई। कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की पुस्तक को सिर पर रखकर परिक्रमा भी करवाई गई। भैरवानंद महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य क्षेत्र में धर्म, संस्कार और आपसी सद्भावना को मजबूत करना है। कथा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। कथा वाचन गोविंद शास्त्री गोवर्धन वाले कर रहे हैं। शास्त्री ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से पापों का नाश होता है। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। समापन 14 जून को हवन-यज्ञ के बाद दोपहर विशाल भंडारे के साथ होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!