खाकी का बदला अंदाज देख लोग रह गए हैरान

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर: कस्बे में रविवार सुबह खाकी का बदला अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। अफसरों ने सड़कों पर साइकिल चलाकर फिट रहने का अनोखा राज बताया। फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों ने एक अनूठी पहल की।भारत सरकार के महत्वाकांक्षी 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशानुसार नारायणपुर थाना पुलिस ने 'संडे ऑन साइकिल 2026' अभियान का आयोजन किया। रविवार सुबह 7 बजे थाना प्रभारी रोहिताश कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सरकारी वाहनों की बजाय साइकिलें थामीं। साइकिल रैली नारायणपुर पुलिस थाने से रवाना होकर कस्बे के मुख्य बाजार से सड़क मार्ग होते हुए जोधपुरा के खेल स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में पुलिसकर्मियों, सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों, प्रबुद्ध नागरिकों, आमजन और नन्हे मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। थाना प्रभारी रोहिताश कुमार ने बताया कि साइकिल चलाना न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि प्रदूषण कम करने और पेट्रोल-डीजल की बचत में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवन शैली और बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में रोजाना कुछ समय व्यायाम और साइकिलिंग के लिए निकालना जरूरी है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और शारीरिक क्षमता बढ़ती है।कार्यक्रम के दौरान थानाप्रभारी ने वाहन चालकों से हेलमेट-सीट बेल्ट का उपयोग और यातायात नियमों की पालना की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है, रास्ते में लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। कई युवाओं ने इसे प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर थानाधिकारी रोहिताश कुमार, रमेश चौधरी, मुकेश पांडे, देशराज सिंह शेखावत, लोकेश आत्रेय, अशोक सिंह शेखावत सहित पुलिसकर्मियों, सीएलजी सदस्यों और आमजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!