जनकल्याण युवा संस्था और पिलानी पुलिस ने बांटे निःशुल्क हेलमेट

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी (राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला): सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दोपहिया वाहन चालकों के जीवन की रक्षा के उद्देश्य से जनकल्याण युवा संस्था शाखा पिलानी एवं पिलानी पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक झुंझुनू कावेन्द्र सिंह सागर, आईपीएस के निर्देशन मेँ निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस चौकी बस स्टैंड पिलानी पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास धीधवाल उप-अधीक्षक चिड़ावा  अध्यक्षता चंद्रभान थानाधिकारी पिलानी ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ.मनोज जांगिड़ अध्यक्ष जन कल्याण युवा संस्थान शाखा पिलानी, पवन जखोडिया संरक्षक जन कल्याण युवा संस्थान शाखा पिलानी, डॉ.हरी सिंह साखला, डॉ.अशोक वर्मा थे। इस अवसर पर जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को आईएसआई मार्क वाले जीवन रक्षक कवच हेलमेट निःशुल्क वितरित किए गए। पिलानी थाना अधिकारी चंद्रभान ने कहा, "सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें हेड इंजरी से होती हैं। हेलमेट पहनना चालान से बचने के लिए नहीं, अपने परिवार के लिए जरूरी है। पुलिस का काम सिर्फ चालान काटना नहीं, जान बचाना भी है।" जन कल्याण युवा संस्था के अध्यक्ष डॉ.मनोज जांगिड़ ने बताया, "युवाओं में बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनने की प्रवृत्ति चिंताजनक है, इसलिए हमने पुलिस के साथ मिलकर ये पहल की है। हमारा लक्ष्य है - 'एक हेलमेट, पूरे परिवार की मुस्कान'।" कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। हेलमेट प्राप्त करने वाले चालकों ने शपथ ली कि वे भविष्य में बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर प्रवीण कांस्टेबल, ललित शर्मा एएसआई, अशोक एएसआई, गणेश, प्रवीण पांडिया, किशोर सिंह मुख्य सुरक्षा अधिकारी बिट्स, पृथ्वी सिंह शेखावत, जय किशन जांगिड़, सुनील जांगिड़, प्रशांत सैन, नरेंद्र गुर्जर, सुदेश कुल्हरी, अनिल महला, रविंद्र शर्मा, विजय सागवान, संस्था के कार्यकर्ता, पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!