सूरौठ में सैनी समाज के पद गायन दंगल में उमड़ा जन सैलाब, रचनाओं को सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): कस्बे में उदासी के बाग के पास सैनी माली समाज की ओर से आयोजित पद गायन दंगल में शनिवार को जन सैलाब उमड पडा। गायक कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गई रचनाओं को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। दंगल में गायक कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर रचनाएं प्रस्तुत की। महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित पद गायन दंगल में गायक कलाकार गिर्राज सैनी हिंडौन ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भगत एवं भगवान की कथा सुनाई। इसी तरह दिनेश सैनी भूडा (अलवर) ने मीरा बाई का प्रसंग सुनाया। गायक कलाकार राम खिलाड़ी सैनी बसवा ने सती अनुसुइया की कथा को विस्तार से सुनाया। मंच संचालन अध्यापक हरि मोहन पुष्पद एवं प्रधानाचार्य देवी सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर सभापति देव फूल सैनी, रामचरण सैनी, झम्मन मेंबर, श्योदान सैनी, रतन सैनी, डॉ.ठंडी लाल राजावत, भामाशाह शिवचरण सैनी, बाबू हलवाई, राम खिलाड़ी मेंबर, शेर सिंह सैनी सहित काफी संख्या में सैनी समाज के पंच पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। रचनाओं को सुनने के लिए पांडाल में हजारों की सख्या में भीड़ मौजूद रही। पद दंगल में रचनाओं को सुन कर श्रोता भक्ति भाव में डूब गए। दंगल में गायक कलाकारों एवं श्रोताओं ने धार्मिक धुन पर डांस भी किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!