सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): गांव सकरघटा में 10 जून को आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों की बैठक शनिवार को सकरघटा स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट होंगे। हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि बैठक में सचिन पायलट की सभा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बैठक में करौली धौलपुर सांसद एवं राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कटकड, जिला प्रमुख लक्खी बेरवा, कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शरदो गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजीव शुक्ला, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मावई, शहर अध्यक्ष एजाज खान, संतराम ठेकेदार, वरिष्ठ कांग्रेसी बत्तू मीणा, हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, शीशराम खटाना, सुमरन पीलवाड़, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नरेश गुर्जर, रामचरण खुरसटपुरा, राजेश गुर्जर, विशाल सपोटरा, समय सिंह गुर्जर नांगल सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने किसान सम्मेलन की तैयारीयों के सम्बन्ध में परिचर्चा की। बैठक में बताया गया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 10 जून को गांव सकरघटा में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। हिंडौन विधायक अनीता जाटव ने भी सकरघटा पहुंच कर सभा स्थल का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से संपर्क कर 10 जून को आयोजित सचिन पायलट की सभा में आधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में 10 जून को रास्तों में स्वागत द्वार लगाने, पंडाल लगाने एवं पार्किंग की व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि 10 -15 किलोमीटर क्षेत्र के गांवों के लोगों को पीले चावल देकर सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का निमंत्रण दिया जाएगा।
किसान सम्मेलन की तैयारीयों को लेकर चामुंडा देवी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित: व्यवस्थाओं का लिया जायजा
By -
June 06, 2026
0
Tags: