वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का समापन समारोह शुक्रवार को

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के समापन अवसर पर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार समारोह में राज्यमंत्री, राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, जल स्त्रोतों की सफाई, पौधारोपण तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में अभियान के दौरान किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की जायेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!