*पटवारी-ग्राम सेवक संघ ने एसडीएम को मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0



नारायणपुर: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समन्वय समिति, जयपुर की उपशाखा नारायणपुर ने गुरुवार को राजकीय अवकाश के दिनों में काम नहीं करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने 2008 में कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सप्ताह में 6 दिन का कार्य 5 दिन किया था, ताकि उन्हें शारीरिक-मानसिक विश्राम और पारिवारिक दायित्व निभाने का समय मिल सके। इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता भी बढ़ी लेकिन पिछले 3 वर्षों से विभिन्न कार्यक्रम व कैम्प केवल अवकाश के दिनों में ही करवाए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों के मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और तनाव बढ़ रहा है। बड़े कार्यालयों में अवकाश के दिन काम करने पर क्षतिपूर्ति अवकाश मिलता है, लेकिन पटवारी-कृषि पर्यवेक्षक-ग्राम सेवकों को न तो अवकाश मिलता है और न ही अतिरिक्त भत्ता।उन्होंने बताया कि अवकाश के दिन ड्यूटी लगाने से बाहर जिलों में पदस्थापित कर्मी 6-6 माह तक घर नहीं जा पा रहे, जिससे उनके पारिवारिक-सामाजिक दायित्व प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों पर ही राज्य-केंद्र की फ्लैगशिप योजनाएं लागू करने का दायित्व है।ज्ञापन के दौरान कृषि पर्यवेक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मुंशी राम सैनी, ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापत, पटवार संघ ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मीणा, सहायक कृषि अधिकारी हेमराज सैनी, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक राजेश कुमार जाट सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!