ग्राम कुजोता में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): निकटवर्ती ग्राम कुजोता में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने की मांग की गई हैं। स्थानीय ग्रामीण श्रीराम सराधना ने बताया कि गांव में पीएचसी नहीं होने के कारण ग्रामीणो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार होने पर ग्रामीणों को ईलाज के लिये 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। यह क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। यहाँ लगातार इंडस्ट्रियल एरिया और माईनिंग (खनन) का कार्य चलता रहता है। इस वजह से यहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता और भी अधिक हो जाती है। वर्तमान में इस पूरे क्षेत्र की आबादी लगभग 50 हजार है, जो एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग को पूरी तरह जायज ठहराती है। इसको लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक व चिकित्सा मंत्री को भी अवगत कराया है। ग्रामीणों के अनुसार विधायक और चिकित्सा मंत्री ने उन्हें आष्वस्त किया है कि ग्राम कुजोता में जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करवाया जायेगा। इस सकारात्मक आष्वासन के बाद पूरे गांव में उम्मीद की किरण जगी है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सरकार और प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि उनकी इस जायज मांग पर जल्द ही ध्यान दिया जायेगा और स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी मिलकर रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!