सुंधा माता मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं विकसित भारत के संकल्प हेतु विशेष पूजा

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सुंधा माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए मां चामुंडा से प्रार्थना की। साथ ही विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि, राष्ट्र की उन्नति तथा राजस्थान के विकास की कामना की गई। नारायण सिंह देवल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प जनभागीदारी से ही साकार होगा तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित कर रहा है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रकाश जांगू, भंवर सिंह राजपुरा, नीरजा कुमारी, छतर सिंह देवल, रमेश मेघवाल, गोपाल सिंह देवल, कमल सिंह, गोविंद रावल, जीवाराम मेघवाल, पुष्पेंद्र सिंह जाविया, दलाराम राणा, पोपट लाल रावल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!