सकरघटा में स्व.राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण, सचिन पायलट बोले- ‘किसानों की बुलंद आवाज थे पायलट साहब

AYUSH ANTIMA
By -
0


सकरघटा/करौली (राहुल शर्मा): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व.राजेश पायलट की स्मृति में शुक्रवार को सकरघटा में उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस महासचिव एवं जनप्रिय नेता सचिन पायलट ने मूर्ति का अनावरण कर अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

*इंद्राज गुर्जर व पूर्व विधायक भी हुए शामिल*  

कार्यक्रम में कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर तथा पूर्व विधायक विराट नगर भी सचिन पायलट के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्व.पायलट साहब ने अपना पूरा जीवन देश सेवा और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। 

*‘अंतिम सांस तक लड़ी जनता के हक की लड़ाई’*  

सचिन पायलट ने संबोधित करते हुए कहा कि राजेश पायलट साहब किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग की बुलंद आवाज थे। उन्होंने अंतिम सांस तक दबे-कुचले लोगों के हक की लड़ाई लड़ी। उनके सिद्धांत और आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

*कांग्रेस जनों का उमड़ा हुजूम*  

मूर्ति अनावरण समारोह में जिले भर से आए कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान ‘स्व.राजेश पायलट अमर रहें’ के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि राजेश पायलट साहब का क्षेत्र से विशेष लगाव था। उनकी मूर्ति स्थापना से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!