प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, विश्वास व जनकल्याण के स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खाटूश्याम मंदिर में विधायक रामसहाय वर्मा, पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी व भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज भारत वैश्विक पटल पर एक मजबूत शक्ति बनकर उभरा है और सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उनके नेतृत्व के यह 12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं और हम सब ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि वे इसी तरह निरंतर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देते रहें। कार्यक्रम के अन्त में महाआरती करके प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़, तहसीलदार नरेश गुर्जर, अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट, सीबीईओं मंजू मीणा, भाजपा नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार दोहण, जयनारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, रामकेश लांगड़ी, रवि अग्रवाल, सर्वेश द्विवेदी, शंकरलाल सैनी व रामचरण विजय सहित श्याम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, भाजपा के कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!