कोटपूतली (ईशाक खान): भारत विकास परिषद् शाखा कोटपूतली के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत पर्यावरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ग्राम शेखुपुर स्थित टैगोर लॉ कालेज में प्रांत संयोजक पर्यावरण अशोक कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं शाखा अध्यक्ष राजेश दीवान की अध्यक्षता में हुआ। कार्यशाला द्वीप प्रज्जवलन, वंदे मातरम् एवं वृक्ष पूजा के साथ प्रारंभ हुई। अतिथियों के स्वागत एवं परिचय उपरांत अशोक शर्मा प्रांत संयोजक पर्यावरण ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नक्षत्र एवं ग्रहों का सीधा सम्बन्ध प्रकृति से हैं, हमें प्रकृति का संरक्षण पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के सतत कार्यक्रमो के माध्यम से करना होगा। हमें पेड़ लगाने ही नहीं वरन् उनका संरक्षण भी करना है। जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर हमें पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमां का आयोजन कर समाज को दिशा देने का काम करना चाहिए। उन्होंने कविता के माध्यम से कहा कि फल भी देते फूल भी देते ओर देते हैं प्राणों का दान, बिन मांगे सब कुछ दे देते ऐसे मेरे वृक्ष महान। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संकल्प भी दिलाया गया। समाजसेवी अशोक कुमार निवृत्त कानूनगो, शाखा अध्यक्ष राजेश दीवान, शाखा संरक्षक प्रेम कुमार गुप्ता, डॉ.वासुदेव गुप्ता ने भी सम्बोधित करते हुए वृक्षारोपण पर बल दिया। अंत में डॉ.महेंद्र सिंह पलसानिया ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ.वासुदेव गुप्ता, उमराव लाल वर्मा, विनोद कुमार गोयल, डॉ.मनोज गुप्ता, अरविन्द शरण बंसल, डॉ.अरविन्द मित्तल, नागर मल, अनिल बंसल समेत कॉलेज स्टॉफ एवं विधार्थी मौजूद रहें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम उपरांत कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
By -
June 30, 2026
0
Tags: