कोटपूतली (इशाक खान): कस्बे के लक्ष्मी नगर के वार्ड नं. 06 स्थित ढ़ाणी जादावाली में आगामी 21 जुलाई से दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह महोत्सव नवनिर्मित मंदिर में श्री शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को गति देते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने विधिवत रूप से महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आयोजन समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प दोहराया। आयोजन समिति के प्रचार मंत्री बिल्लूराम सैनी ने बताया की इस दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव की शुरुआत 21 जुलाई को होगी। कलश यात्रा 21 जुलाई को प्रातः 7.15 बजे निकाली जायेगी, जिसके बाद 22 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी, आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, बद्रीप्रसाद सैनी, जमूरा प्रसाद सैनी, फूलचंद सैनी, हंसराज सैनी, मोहन लाल सैनी, हरचंद सैनी, कैलाश सैनी, जय सिंह सैनी, सुंदर सैनी, रामजीलाल सैनी, मंगलराम सैनी, हेमराज सैनी, सुगन सैनी, सरदार, मन्नालाल सैनी, सुभाष चंद्र सैनी, प्रकाश चंद सैनी, राजू सैनी, मुकेश सैनी, पवन सैनी, विक्रम सैनी, सुरेश सैनी, राजेश सैनी, कृष्ण सैनी, मूलचंद सैनी, मनोज सैनी, सुनील, संदीप बागड़ी, जीतू माली, अक्षय सैनी समेत अन्य मौजूद रहें।
शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने किया पोस्टर का विमोचन
By -
June 30, 2026
0
Tags: