पावटा (राहुल शर्मा): केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव के 57वें जन्मदिवस के अवसर पर घीसाराम बोहरा वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आशीर्वाद ब्लड बैंक कोटपूतली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
*संयोजक का 10वां शिविर*
कार्यक्रम संयोजक जीएल यादव ने बताया कि सोसायटी द्वारा आयोजित यह 10वां रक्तदान शिविर है। उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए यह पहल की गई।
*'रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं'*
पूर्व तहसीलदार रामनिवास यादव ने कहा, "रक्तदान से बड़ा कोई काम नहीं है। एक यूनिट खून तीन लोगों की जान बचा सकता है। हम सभी को मिलकर इस प्रकार के सेवा कार्य करने चाहिए।" पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी ने रक्तदान को मानवता की मिसाल बताते हुए कहा कि युवाओं को आगे आकर इस मुहिम से जुड़ना चाहिए।
*रक्तदाताओं का हुआ सम्मान*
शिविर में डॉ.सतीश यादव, डॉ.सुनील स्वामी, डॉ.राहुल गुर्जर, एसएचओ सोहन लाल, विजय यादव, राजेंद्र कसाना, देशराज दतालिया, महिपाल यादव, कैलाश सुनारिया, हवलदार ओमप्रकाश बोहरा, सुरेश बोहरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।