कोटपूतली (ईशाक खान): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में बुधवार, 01 जुलाई को राजधानी जयपुर स्थित पीसीसी कार्यालय पर प्रातः 11 से दोपहर 02 बजे तक राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर डॉक्टर्स डे समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम आयोजक व प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ.अभिलाष मीणा ने जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव ललित तूनवाल होगें। जबकि अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेषाध्यक्ष डॉ.विकास महला द्वारा की जायेगी। अतिथियों में संगठन महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ.सियाराम सैनी, डॉ.गणेश गुर्जर, डॉ.मनीष शर्मा, डॉ.सुनील राघव, डॉ.मनीष बिवाड़, डॉ.सुभाष यादव आदि भाग लेगें। वहीं कोटपूतली से प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ.मनमोहन सिंह राठौड़ व उपाध्यक्ष अमर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेगें। कार्यक्रम चिकित्सा सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पित डॉक्टरों के सम्मान में आयोजित किया जा रहा हैं।
डॉक्टर्स डे समारोह बुधवार को: कोटपूतली से बड़ी संख्या में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लेगें भाग
By -
June 30, 2026
0
Tags: