ट्रायल रूम घटना सनातन संस्कृति व संस्कारों पर हमला: पृथ्वीराज शर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा में जम जम नामक शौरूम के ट्रायल रूम की घटना को लेकर हिन्दूवादी संगठऩो मे आक्रोश है। इस घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा ने एक बयान में इसकी घोर निंदा करते हुए कहा कि यह असामाजिक कृत्य सनातन संस्कृति व संस्कारों पर हमला है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस मामले की हर कोण से जांच करनी चाहिए कि इसमें लिप्त कोई भी आरोपी बच न पाए। यह शिव नगरी को कलंकित करने वाली घटना है। इसको हिन्दू मुस्लिम के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि ये नारी की अस्मिता से जुड़ी घटना है। यह जांच का विषय है कि आरोपी शाहरुख किसके इशारे पर विडियो बनाता था व अभी तक उसने कितने अश्लील विडियो बनाए हैं। इसमें कोई महिला ब्लैकमेल का शिकार तो नही हुई है। शर्मा ने पुलिस प्रशासन से पूरा सहयोग की बात करते हुए कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!