पीड़ितों की आवाज उठाएगा सामाजिक एकता मंच

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे के बाल्मीकि बस्ती स्थित अम्बेडकर भवन में सामाजिक एकता मंच की बैठक मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष सीताराम पंवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी का सम्मान किया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। मंच के अध्यक्ष सीताराम पंवार ने कहा कि मंच का कार्यकर्त्ता पीड़ितों की आवाज उठाए और जनहित की समस्या को लेकर संघर्ष करें। सामाजिक एकता मंच की लड़ाई सिस्टम से है न की किसी पार्टी व जाति से, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पानी की समस्या हो या अन्य समस्या, एकजुट होकर मुस्तेदी से लड़ना होगा, जल्द ही जनहित के मुद्दों को लेकर मंच आन्दोलन की रणनीति बनाकर कस्बे के मुख्य मार्गो से मार्च निकालेगा। मंच के महेश चंदेलिया ने अम्बेडकर भवन का रंग रोगन व मरम्मत करवाने हेतु विधायक काला से मिलने का प्रस्ताव रखा, इस प्रस्ताव पर सभी की सहमति बनी। इस अवसर पर बजरंग बराला, विनोद जमादार, सुमन देवी, सरोज देवी, जयकरण लोटिया, शिवप्रसाद महरिया, जगदीश महरानिया, नरेन्द्र चंदेलिया, ओमप्रकाश जेदिया, कैलाश काँगड़ा, अनिल भास्कर, रणधीर ओला सहित उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!