नारायणपुर: कस्बे में गुरुवार दोपहर बाद आसमान से मानो बादलों ने मोती बरसा दिए। झमाझम बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने झुलसाती गर्मी को पल भर में ठंडा कर दिया। सड़कें पानी से लबालब, गलियों में बच्चे कागज की नाव चलाते नजर आए। खेतों में नमी देख किसानों के चेहरे खिल उठे। घंटों तक चली इस बौछार ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना बना दिया। मौसम विभाग ने अभी राहत जारी रहने के संकेत दिए हैं।
3/related/default