सूरौठ में पीएम स्वनिधि योजना के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आज से

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): नगर पालिका सूरौठ परिसर में  पीएम स्वनिधि योजना' के तहत दो दिवसीय विशेष कार्यशाला 4 जून से शुरू होगी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रीना खंडेलवाल एवं वरिष्ठ सहायक अरिहंत जैन ने बताया कि सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलने वाली कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी-पटरी और ठेला संचालकों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आसान बैंक ऋण उपलब्ध कराना है। 5 जून तक चलने वाली कार्यशाला में तकनीकी टीम की ओर से विशेष काउंटर्स पर आवेदकों के ऑन-स्पॉट ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इच्छुक पात्र वेंडर अपने साथ आधार कार्ड (मोबाइल लिंक अनिवार्य), जन आधार, राशन कार्ड और बैंक पासबुक की मूल व छायाप्रति साथ लाएं। प्रशासन ने वेंडर्स से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!