जयपुर: हवा महल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संत परिषद के संरक्षक स्वामी बालमुकुंद आचार्य के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शीतल जल पिलाया। इस अवसर पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि हम सभी को मिलकर जल की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लेना चाहिए। जल है तो कल है, इसलिए सभी को वर्षा जल संरक्षण सहित पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा जवानपुरा ने कहा कि गांव गांव युवा पीढ़ी को जागृत कर पर्यावरण विषय से जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को काम करना चाहिए। भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों को शीतल जल पिलाने का पुण्य कार्य निश्चित ही सभी के लिए प्रेरणादाई है। इस अवसर पर सूबेदार मेजर ईश्वर सिंह तंवर, कर्नल तेज प्रताप सिंह, अनिल महर्षि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सभी राहगीरों को शीतल जल पिलाते हुए गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना का भी आह्वान किया।
3/related/default