बीकानेर (तोलाराम मारु): जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत दहेज के लिये तंग करने का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी मिली है कि क्षेत्र के गांव धनेरू निवासी ओमादेवी सांसी ने तेहनदेसर निवासी अपने पति मदन लाल, जेठ कोजूराम, उदाराम, कानाराम व सास जसोदा के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला जरिये इस्तगासे श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2019 में हुआ था और तभी से आरोपी कम दहेज का ताना देते हुए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने दो लाख नकद व सोने के गहने की मांग पर करीब 10 महीने पहले उसके साथ मारपीट कर उसे उसकी 3 साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। बाद में पंच पंचायती में आरोपियों ने माफी मांगते हुए सही रखने का वादा करते हुए उसे वापस ले गए लेकिन आरोपी नहीं माने व प्रताडऩा जारी रखी। अब आरोपियों ने 10 दिन पहले उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया व उसका स्त्री धन हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जाँच एसआई राजेन्द्र सिंह करेंगे।
3/related/default