आरयू के छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने की राज्यपाल से मुलाकात

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): लोकभवन जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ बागडे से राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव करवाने एवं विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में छात्रों को आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपनी बात मजबूती से रखी। पिछले दिनों राजस्थान विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से उत्पन्न हुए घटनाक्रम, जिसमें छत गिरने, डक्टिंग नहीं चलने एवं पानी की समस्या के बारे में माननीय राज्यपाल महोदय को अवगत करवाया। राज्यपाल हरीभाऊ बागडे से लगभग 20 मिनट की मुलाकात करने के बाद विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए भरोसा दिलाया एवं छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए भी सरकार से बात करने की बात कही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!