बीकानेर: जिले के पांचू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के नाना नत्थूनाथ पुत्र नारायणनाथ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि सात जून को शाम करीब 5:40 बजे कार चालक दीपाराम पुत्र हेमाराम जाट ने तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुए उसके दोहिते पवन को टक्कर मार दी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई गंगाराम को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
3/related/default