चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शहर के श्री जमनादास अडूकिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तीन भामाशाहों को 29 जून को झुंझुनूं में आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने बताया कि विद्यालय में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले शशिकांत रामगोपाल मिश्रा, जिन्होंने विद्यालय के उत्तरी भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण में सहयोग प्रदान किया, प्रधानाचार्य प्रदीप मोदी, जिन्होंने विद्यालय की भौतिक सुविधाओं के विकास एवं पुराने बालिका शौचालय के निर्माण/सुधार में सहयोग दिया तथा श्रीमती प्रतिभा स्वामी, जिन्होंने विद्यालय में अन्य भौतिक सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया को जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा "शिक्षा श्री" उपाधि से विभूषित कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिवार ने तीनों सम्मानित भामाशाहों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
3/related/default