झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में रविवार को आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए कुल 10,799 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7,936 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 2,863 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 73.49 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।