गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पूरे देश में चलाए जा रहे गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण की सफलता के लिए गुरुवार को सांगानेर स्थित श्री पिंजरापोल गौशाला के सुरभि भवन में तीन दिवसीय गौ कथा शुरू हुई। कामधेनु गौ भक्त महिला मंडल, जयपुर के तत्वावधान में शुरू हुई कथा के प्रथम दिन गाजे बाजे और गौमाता के संग कलश यात्रा निकाली गई। गौ सेवक भानु गौतम ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती चल रहीं थी। ब्रह्म पीठाधीश्वर संत रामरतनदास महाराज, महामंडलेश्वर हरिशंकरदास वेदांती, महामंडलेश्वर मनोहरदास महाराज सहित अनेक संतों-महंतों के सान्निध्य मे व्यास पूजन और गौमाता पूजन किया गया। व्यासपीठ से गौ, पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता तथा श्री गोपाल परिवार के संस्थापक ग्वाल संत गोपाल महाराज ने कथा श्रवण कराई। उन्होंने कहा कि गौमाता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है, फिर भी देश में आज गौमाता की हत्या हो रही है। यह संपूर्ण सनातन समाज के माथे पर कलंक है। अब भारत में हर हालत में गौहत्या रूकनी चाहिए। कथा 13 जून तक प्रतिदिन शाम 5 से रात्रि 8 बजे तक होगी।

*कथा में मिलेगा संतों का सान्निध्य-मार्गदर्शन*

कथा में प्रदेशभर के प्रमुख संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा। संतजन श्रद्धालुओं को गौ संरक्षण, गौ संवर्धन एवं राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान की जानकारी देंगे तथा अधिकाधिक लोगों को अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करेंगे। कथा में पापड़ के हनुमानजी के राम सेवक दास महाराज, राम राघव मंदिर त्रिवेणी नगर-गोपालपुरा के कृष्ण गोपाल दास महाराज, केले की बगीची एवं यज्ञशाला की बावड़ी के रामरतन दास महाराज, जोई राम सोईराम बानिया वाली गौशाला फागी रोड के बालकृष्ण दास महाराज, सांगानेर के दयाराम दास महाराज, लटाना के विश्वरूप दास महाराज, मोती डूंगरी पंचमुखी हनुमान मंदिर के हनुमान दास ब्रह्मचारी महाराज, केकड़ी फागी रोड के राधे-राधे बाबा, सीयाराम बाबा की बगीची एवं ढ़ेहर के बालाजी के हरिशंकर दास (वेदांती) महाराज, मंगलमुखी हनुमान मंदिर नया खेड़ा-अंबावाड़ी के रामानंद दास महाराज, जानकी जीवन कुंज गणगौरी बाजार एवं जानकी जीवन धाम वृंदाविहार कॉलोनी के चेतराम शरण महाराज, रामजानकी मंदिर सुभाष चौक के रघुनंदन दास महाराज, सुदामा कुटी सूर्यनगर के हरिदास महाराज, कनक बिहारी मंदिर झोटवाड़ा के परमानंद दास महाराज, राधारमण गौशाला सरना डूंगर के परशुराम दास महाराज, बंगाली बाबा मंदिर रामगढ़ मोड़ के सूरज दास महाराज, गरीब पाल हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन एवं लड़ी वालों की बगीची के रामप्रिया शरण महाराज, जती के हनुमानजी आमेर के रामचरित्र दास महाराज, बैनाड़ के ईश्वर दास महाराज, सांगानेर के रामकिशोर दास महाराज, हीरावाला के गंगादास महाराज, गणेश मंदिर खोर के दामोदर दास महाराज, सांचोटी-हाथोज के श्याम दास महाराज, सांवरिया बालाजी बॉम्बे हॉस्पिटल के अशोक दास महाराज, गोडिया बाबा स्थान के रामप्रिया दास महाराज, खग बाबा का स्थान जाहोता के चेतन दास महाराज, पशुपतिनाथ गौशाला सेवापुरा के सर्वेश्वर शरण महाराज तथा दक्षिण मुखी वीर हनुमान एवं वीर तेजाजी मंदिर, ऑटो मोबाइल नगर गलता गेट के विजयशंकर शरण महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे।

*गौ सेवा को देंगे आंदोलन का रूप*

गौ सेवक और संवाददाता भानु गौतम ने बताया कि कथा के माध्यम से गौ सेवा को जनआंदोलन का स्वरूप देने, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने तथा समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का व्यापक प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!