जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मानसरोवर स्थित राधा रानी परिवार द्वारा 12 जून 2026 को विजय पथ खाटूश्याम जी मंदिर से कीर्तन स्थल तक भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 13 जून 2026 को राधा रानी परिवार, मानसरोवर के तत्वावधान में विशाल चतुर्थ वार्षिकोत्सव श्याम भजन संध्या का आयोजन आनंद महल गार्डन, पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर, जिला जयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य जी महाराज (हाथोज धाम), बनवारी लाल शर्मा (मुख्य पुजारी, शीतला माता मंदिर, आमेर), मनोज पाण्डेय अध्यक्ष सद्भावना परिवार, भाजपा नेता डॉ.बुद्धि प्रकाश बैरवा सहित सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन, पूर्व पार्षद एवं समस्त श्याम प्रेमी उपस्थित रहेंगे। राधा रानी परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं श्याम प्रेमियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है। साथ ही सभी पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार, फोटो एवं वीडियो कवरेज प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
भव्य निशान यात्रा एवं विशाल श्याम भजन संध्या का आयोजन 12 एवं 13 जून को
By -
June 11, 2026
0
Tags: