जयपुर: अधिकमास के पावन अवसर पर छोटी काशी में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के बीच दीनानाथ जी का रास्ता स्थित श्री श्याम बिहारी मंदिर में गुरुवार श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तहत कृष्ण जन्म नंदोत्सव मनाया। कथा व्यास पंडित अनूप जोशी ने जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं नंदोत्सव प्रसंग का वर्णन किया, पूरा पांडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया गया तथा आकर्षक झांकियां सजाई गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर बधाइयां दीं, वहीं श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। कथा स्थल पर माखन-मिश्री, पंचामृत एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया। उत्सव में कपड़े, खिलौने, टॉफियां, फल मिठाइयों की जमकर उछाल बधाई गान का आयोजन हुआ। पूरे कथा स्थल को आकर्षक गुब्बारों से सजाया गया। नंदोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियों को जन-जन तक पहुंचाना और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था जागृत करना है। ठाकुर जी के समक्ष 56 भोग की झांकी सजाई गई। 14 जून को पूर्णाहुति, महायज्ञ, हवन और विशाल भंडारे के साथ कथा का विश्राम होगा। कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
भागवत कथा नंदोत्सव मे हुई खुशियों की उछाल, नंद के आनंद भयो जयकारों से गूंजा कथा स्थल
By -
June 11, 2026
0
Tags: