15 जून को आयोजित होगा “वाईएमए डे 2026

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर: जयपुर मिजो क्रिश्चियन फेलोशिप एवं मिजो वेलफेयर की ओर से आगामी 15 जून को “वाईएमए डे 2026” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सोमवार दोपहर 12 बजे से द वेस्टिन फार्म, बालाजी सिटी रोड, बिंदायका, जयपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने जयपुर में रह रहे पूर्वोत्तर राज्यों के सभी लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता पु आर. ललटलंथांगा करेंगे, जबकि उद्घाटन प्रार्थना एनएल जेनिफर आर. ललह्रियातपुई करेंगी। इस दौरान वाईएमए डे संदेश पु आर. ललचंचिनमाविया द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष संगीत प्रस्तुतियों के साथ वाईएमए प्रतिज्ञा पर चर्चा तथा पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा। द्वितीय सत्र में बच्चों द्वारा समूह पाठ, संगीत कुर्सी प्रतियोगिता, एकल गायन, नींबू खाने की प्रतियोगिता, कील ठोकने की प्रतियोगिता तथा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा तैराकी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “मिस एंड मिस्टर जयपुर” चयन प्रतियोगिता होगी। इसमें मिजो पारंपरिक वेशभूषा धारण करने वाले प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन चयनित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान सामूहिक भोज की व्यवस्था भी की गई है। भोजन स्थल पर ही तैयार किया जाएगा, जिसके लिए सभी समुदायजनों से सहयोग की अपील की गई है। जयपुर मिजो क्रिश्चियन फेलोशिप एवं मिजो वेलफेयर ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य मिजो संस्कृति, सामुदायिक एकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने जयपुर में निवासरत पूर्वोत्तर समुदाय के सभी लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!