पाडावी गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के सचिव उमेश वीर के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा की अध्यक्ष साक्षी शर्मा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सिलासन के गांव पाडावी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र चन्दुलाल भील के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ग्रामीणों एवं श्रमिकों को संवैधानिक तथा वैधानिक कानूनों के अंतर्गत नागरिकों के पर्यावरणीय अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को प्रदूषण रोकने, अवैध वृक्ष कटाई पर नियंत्रण तथा अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में “मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच योजना-2025” पर विशेष चर्चा की गई। ग्रामीणों को योजना के तहत पीड़ितों को उपलब्ध कानूनी सहायता एवं न्याय प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकार मित्र चन्दुलाल भील ने निःशुल्क कानूनी सहायता एवं सलाह के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन 15100 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इसका लाभ लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!