सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को राजस्थान पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने हिंडौन शहर में कई जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी एवं सोशल मीडिया प्रभारी पिंटू चौधरी ने बताया कि राजस्थान पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक के निर्देशानुसार संगठन के पदाधिकारीयों ने हिंडौन शहर के सीआईडी ऑफिस, राजकीय महाविद्यालय सहित कई जगहों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति का श्रृंगार ही नहीं बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियां के सुरक्षित जीवन का आधार है। जब प्रकृति सुरक्षित होगी तभी मानवता समृद्ध होगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हनी दत्ता, राजस्थान पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ कांग्रेस के करौली जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष जतिन जोरवाल, पंचायत समिति सदस्य भूपेंद्र लहकोडिया, सोशल मीडिया प्रभारी पिंटू चौधरी, केशराम मीणा, सौरभ चौधरी, संजय मीणा, मोहित मीणा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्रभारी पिंटू चौधरी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों ने लगाए पौधे
By -
June 05, 2026
0
Tags: