ननिहाल आई युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती को तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सर्वोदय बस्ती निवासी राजकुमार पुत्र रेवंतराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी है कि उसकी दोहिती सुजानेदसर निवासी भगवती पुत्री श्रवण कुमार ने अपने ननिहाल सर्वोदय बस्ती  आई हुई थी। 8 जून की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच उसने कथित रूप से कोई अज्ञात पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती ने कौनसा पदार्थ खाया था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!