विश्व साइकिल दिवस पर एनआईए कुलपति ने दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), जयपुर के कुलपति प्रो.संजीव शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन एवं सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान तक लगभग 20 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। प्रो.शर्मा ने कहा कि साइकिल केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जीवन शैली जनित रोगों और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच साइकिल का नियमित उपयोग एक सरल और प्रभावी समाधान है। इससे न केवल कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है, बल्कि व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
उन्होंने युवाओं सहित सभी नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद संतुलित दिनचर्या, नियमित व्यायाम और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन पर बल देता है तथा साइकिल चलाना इन सिद्धांतों के अनुरूप है। इस अवसर पर संस्थान की एनएसएस विंग के प्रभारी डॉ.मेहंद प्रजापति, डॉ.राजेन्द्र शर्मा सहित संस्थान के चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा साइकिल चलाकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!