सरदार शहर (तोलाराम मारू): शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा और नामदेव सेवा समिति के निशुल्क योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय सूर्य गेस्ट हाउस में नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ प्रन्यास मंडल अध्यक्ष प्रेम रतन भोजक के कर कमलों से भगवान भास्कर के दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुरेश भोजक, सह संयोजक अनिता भोजक, केसरी चंद, वसुधा, रेखा शर्मा, लावण्या, कांता भाटी, जानकी सैनी, जीतमल नाई, ललित स्वामी, सन्त लाल, राधेश्याम, अंकुर सहित 36 योग साधक उपस्थित हुए। राजीव भोजक ने बताया कि योगाचार्य एवं पूर्वाध्यक्ष स्व.श्री टीकम चन्द भोजक को समर्पित शिविर में मनीराम पारीक गोगासर और बीकानेर से टीकम चन्द के सुपुत्र हेमंत ने भी लाभ प्राप्त किया। महासभा अध्यक्ष राजीव भोजक ने योगाचार्य फूसाराम स्वामी सहित आगन्तुक साधकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, अंत में सभी साधकों ने प्रसाद ग्रहण कर प्रस्थान किया।
शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा और नामदेव योग सेवा समिति द्वारा निशुल्क योग शिविर शुरू
By -
June 07, 2026
0
Tags: