अखंड रामायण पाठ, गीता पाठ एवं हरी नाम संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भगवान चारभुजानाथ मंदिर के सत्संग भवन में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में स्वामी कृष्णानंद महाराज की पूजा अर्चना करके 13 आसन पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सत्संग भवन अध्यक्ष बद्रीनारायण पारीक ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष में 13 आसन पर अखंड रामायण पाठ, 51 आसन गीता पाठ एवं दोपहर में हरी नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। शाम को महाआरती करके श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी करवाई गई। इस दौरान सभी कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!