कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, नो दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा शुरू

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शिवाजी कॉलोनी में स्थित टीलेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित नो दिवासीय श्री शिव महापुराण कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। व्यवस्थापक चन्द्रशेखर जायसवाल ने बताया कि कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। कलश यात्रा को श्री राधा दामोदर मन्दिर कुण्डों से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके रवाना किया गया। कलश यात्रा में 151 महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में बैण्डबाजे की धुनों के साथ आगे बढ़ रही थीं। इस दौरान वातावरण में गूंज रहे भजनों की मधुर तानों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में सराबोर होकर जमकर ठुमके लगाए। नगर भ्रमण के दौरान कलश यात्रा का भव्य स्वागत हुआ, जहां शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते समय जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा करके कलश यात्रा का अभिनंदन किया गया। कलश यात्रा में भोलेनाथ की सजीव झांकी एवं जमात अखाडे के हेरतअंगेज कारनामे प्रमुख आकर्षक का केन्द्र बने हुए थे। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए उत्साह के साथ राधा दामोदर गौशाला, जमात एवं शिवाजी काॅलोनी होते हुए अपने गंतव्य स्थान टीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलशों की स्थापना की गई। इस दौरान मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया, जिसकी दिव्य तरंगों व मंत्रोंचारण की गूंज से आस-पास का वातावरण पूरी तरह से शिवमय एवं गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर रामेश्वर जायसवाल, कमला जायसवाल, प्रेम देवी, राजकुमार कुर्मी, भागीरथ पारिक, गिरिराज चौधरी, मुकेश, अशोक व आशिष सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!