निवाई (लालचंद माली): अरावली पर्वत श्रृंखला में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। नाका प्रभारी रमेश ताखर ने बताया कि चेजा पत्थर के अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए उप वन संरक्षक अनुराग महर्षि के निर्देशन में तथा रैंजर धारीलाल बैरवा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। गश्त के दौरान अरावली पर्वत श्रृंखला के वनक्षेत्र स्थित गांव मंडालिया में चेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया।वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर रेंज निवाई कार्यालय परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया। कार्रवाई में नाका प्रभारी रमेश ताखर, वनरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, रामजीलाल गुर्जर, धोली मीणा एवं रिंकू जाट की सक्रिय भूमिका रही। वन विभाग की इस कार्रवाई को अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अरावली में अवैध खनन पर वन विभाग का शिकंजा, चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
By -
June 30, 2026
0
Tags: