आचार्य विद्यासागर महाराज के दीक्षा दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पक्षियों को चुग्गा डालकर दिया करुणा का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का दीक्षा दिवस श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में पंडित सुरेश शास्त्री के सान्निध्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं दीक्षा जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा ने बताया कि दीक्षा दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं ने नगर पालिका द्वारा निर्मित पक्षी घर पर पक्षियों के लिए चुग्गा डालकर करुणा दान किया तथा पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम के माध्यम से जीवों के प्रति दया और सेवा का संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज ऐसे संत थे, जिनके प्रति देशभर के राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सभी वर्गों के लोगों में गहरी श्रद्धा रही। समाज कल्याण के क्षेत्र में उनकी प्रेरणा से अनेक गौशालाओं, नारी शिक्षा के लिए प्रतिभास्थली, हथकरघा और महाविद्यालयों का संचालन किया गया। उनके साहित्य सृजन ने नई पीढ़ी को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की है। उनकी कृतियों को विश्वविद्यालयों एवं भारत सरकार के पाठ्यक्रमों में भी स्थान दिया गया है। उनके व्यक्तित्व और कार्यों पर कई शोधार्थियों ने शोध कर पीएचडी भी प्राप्त की है। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज द्वारा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी एवं शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महेंद्र चंवरिया, मुकेश बनेठा, मनोज पाटनी, हुकुमचंद जैन, पारस प्रेस, रामपाल चंवरिया, विमल जौंला, हेमराज नमक, हितेश छाबड़ा, अनिल झिलाय, नितिन लटूरिया, ऋषभ भाणजा, सावित्री झिलाय, हेमा बनेठा, अंतिमा झिराणा, मंजुला काला, प्रीति लटूरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!