जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राज्य सरकार के आदेश क्रमांक प.7(6)प्राशि/आयो/2021-01857 दिनाँक 25-11-2025 के तहत Pre D.El.Ed. Exam-2026 परीक्षा आयोजित करने के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया। विश्वविद्यालय ने आदेश प्राप्ति के मात्र एक सप्ताह के अंदर परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिंनांक 02-12-2025 से आमन्त्रित किये तथा समय-समय पर अन्तिम तिथि बढ़ाई जाकर अन्तिम तिथि 02-04-2026 तक कुल आवेदन फॉर्म 605242 प्राप्त किये। परीक्षा दिनांक 20 मई 2026 को दो पारियों – (प्रथम पारी प्रात: 09:00 से 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पारी अपरान्ह 2:30 से 5:30 बजे तक) में प्रदेश के सभी 41 जिला मुख्यालयों (कतिपय तहसील मुख्यालयों) पर कुल 1774 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में 82.16 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कुल 605242 में से (प्रथम पारी 248255 एवं द्वितीय पारी 248923) कुल 497178 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। राज्य सरकार के प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण शुचिता, गोपनीयता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के निर्देशों की अनुपालना एवं माननीय मंत्री के मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद से निम्न आधुनिकतम तकनीकों का Pre D.El.Ed. Exam-2026 परीक्षा में सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया।
* प्रत्येक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर QR कोड में परीक्षार्थी का विवरण उपलब्ध करवाया गया ताकि फर्जी एडमिट कार्ड के केस शून्य हो सकें।
* प्रश्न पत्र पर QR कोड में गोपनीय सुरक्षा मानक जोड़े गए ताकि पेपर लीक की संभावना को शून्य किया जा सके और यदि कहीं हो तो तो तत्काल उसका पता लगाया जा सके कि कहाँ से लीक हुआ है।
* प्रत्येक परीक्षार्थी को Personalized OMR Sheet उपलब्ध करवाई गई। OMR Sheet पर परीक्षार्थी का फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, नाम प्रिंटेड फॉर्म में था, जिससे गड़बड़ी की आशंका को शून्य किया गया। इस प्रकार नक़ल के प्रयासों को शून्य किया गया।
* राजस्थान में प्रथम बार प्री-डीएलएड में एआई सॉफ्टवेयर से विशेष निगरानी और जीरो टॉलरेंस नीति के साथ 41 जिलों में कुल 1774 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई।
* छह लाख से अधिक परीक्षार्थियों वाली इस परीक्षा की निगरानी के लिए क्षेत्रीय केंद्र जयपुर में एक हाई-टेक 'स्टेट कमांड सेंटर' बनाया गया। पहली बार एआई और सीसीटीवी से अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया। इनकी लाइव फीड सीधे जयपुर कमांड सेंटर से हुई। वहाँ पर तैनात आईटी व एआई एक्सपर्ट्स ने संदिग्ध गतिविधियों पर रियल-टाइम नजर रखी।
राजस्थान में प्रथम बार प्री डीएलएड में एआई सॉफ्टवेयर से विशेष निगरानी और जीरो टॉलरेंस नीति के साथ 41 जिलों में कुल 1774 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा आयोजन के मात्र 20 दिवस पश्चात् दिनाँक 10-06-2026 को परीक्षा परिणाम माननीय स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री महोदय, राजस्थान सरकार मदन दिलावर द्वारा विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र, जयपुर में घोषित किया गया। कुलगुरु एवं परीक्षा के मुख्य समन्वयक प्रो.बी.एल.वर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र को समयबद्ध रूप से प्रारम्भ करने हेतु विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है।
*परीक्षा में प्रथम तीन स्थान पर निम्न परीक्षार्थी रहे*
मुस्कान चौधरी, श्री गंगानगर
17414908, 552.6076/600 प्रथम स्थान
चंचल वैष्णव, अजमेर 25120240, 551.831/600 द्वितीय स्थान
त्रिलोक बैरागी, भीलवाड़ा 25624799, 551.4906/600 तृतीय स्थान