बीकानेर: शहर के पवनपुरी क्षेत्र में मंगलवार देर रात रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और समाजसेवी संस्थाओं की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।जानकारी के अनुसार रात करीब 11:45 बजे पवनपुरी स्थित आर्य हॉस्पिटल के सामने मधुबन पार्क के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति के ट्रेन दुर्घटना का शिकार होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 39 निवासी 61 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र हरचरण दास के रूप में हुई।सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान तथा राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस की निगरानी में मृतक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान हाजी जाकिर, हाजी नसीम, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान और राजकुमार खडग़ावत सहित अन्य समाजसेवियों ने आवश्यक सहयोग किया।
3/related/default